Advertisement

नेशनल हाइवे पर बोलेरो और कार की भिड़ंत, कई घायल, 1 की मौत पढ़े खबर

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-ब्युरो चीफ रमाकांत झंवर

नेशनल हाइवे सेसोमू स्कूल के सामने एक तेज़ रफ्तार बोलेरो और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां चकनाचूर हो गईं। मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में 11 लोग घायल हो गए जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही एपीजे अब्दुल कलाम एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और 6 गंभीर घायलों को उप जिला अस्पताल ले जाया गया। बाकी घायलों को भी पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद एक को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान और घायलों की स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही हैमौके पर पुलिस ने यातायात सुचारू करवाया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!