सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ
कस्बें के रानी बाजार में गुरुवार रात एक सांड की आकस्मिक मृत्यु हो गई। जिसके बाद मोहल्लेवासियों ने जीवदया की भावना से प्रेरित होकर उसकी भव्य बैकुंठ यात्रा निकाली। यात्रा डीजे,गाजे-बाजे के साथ उत्सव के माहौल में निकाली गई। समाजसेवी मोहनलाल बाहेती ने अंतिम संस्कार की समस्त व्यवस्था की। यात्रा में विमल झंवर,अशोक झाबक राकेश दूगड़,लक्ष्मीपत भादानी,केवल वर्मा,योगेश स्वामी,आर्य झाबक,श्रवण,भैरू नाई,विष्णु वाल्मीकि धर्मेन्द्र वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए समाधि स्थल तक पहुंची, जहां विधिपूर्वक अंतिम संस्कार सपन्न हुआ



















Leave a Reply