Advertisement

सुबह-सुबह पालिका दस्ता पहुंचा, मुख्य बाजार में गांधी पार्क के आस-पास नालीयों पर बने अवैध चौकियों को हटाकर किया साफ देखें सभी वीडियो सहित खबर

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ

कस्बें के मुख्य बाजार गांधी पार्क के सामने स्थित दुकानदारों द्वारा गंदे पानी की नाली पर अवैध रूप से चौकी बनाकर मलबा डालकर उसे ब्लॉक कर दिया जिससे नाली जाम हो गई। जिससे गंदा पानी सड़क पर बहने लगा और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस मामले को लेकर नगर पालिका को लगातार शिकायतें मिल रही रही थीं। शुक्रवार सुबह नगर पालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक हरीश गुर्जर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने नाली पर बने अवैध निर्माण को हटाया और जमा मलबा साफ कर नाली के पानी के बहाव को पुनः सुचारू किया। गुर्जर ने बताया कि एसबीआई बैंक सामने व मुख्य बाजार के सभी चैंबर साफ किए जा रहें है तथा अवैध चौकियों को हटाया जा रहा है। जिससे निकासी सुचारु हो सकें। तथा नगर पालिका प्रशासन ने संबंधित दुकानदारों को चेतावनी दी है कि भविष्य में नाली या सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। सफाई निरीक्षक हरीश गुर्जर ने नागरिकों से सफाई व्यवस्था और कस्बे को स्वच्छ बनाने में सहयोग करने की अपील भी की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!