सत्यार्थ न्यूज/ मनीष माली
पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने एक अपराध प्रकरण में 10 हजार रुपए ईनाम की उद्घोषणा की
सुसनेर निप्र /पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह ने थाना सोयतकलां के अपराध क्रमांक-32/24 भारतीय दण्ड विधान की धारा 363 में अपहर्ता सोनिया पिता हरिशंकर निवासी साल्याखेड़ी की दस्तयाबी एवं फरार संदेही आरोपी रमेश पिता अमरलाल मेघवाल की गिरफ्तारी हेतु 10 हजार रुपए की ईनाम उद्घोषणा जारी की है। जो कोई व्यक्ति, पुलिस अधिकारी, कर्मचारी उक्त अपहर्ता एवं फरार संदेही आरोपी के संबंध में सूचना देगा उसे घोषित ईनाम राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।

















Leave a Reply