Advertisement

शराब ठेके के विरुद्ध धरना अनवरत 244 वें दिन जारी,भयंकर गर्मी में ग्रामीण खुले मैदान में डटे, आमजन के सामने बड़ा प्रश्न कि सरकार एवं प्रशासन किसके दबाब में।

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान में शराब ठेका बन्द करने की मांग को लेकर 244वें दिन ग्रामीणों का धरना जारी है। गांव के युवा, बुजुर्ग और बच्चे पिछले आठ महीने से अधिक समय से खुले मैदान में संघर्षरत है। प्रशासन एवं सरकार एक तरफ आमजन को इस भयंकर गर्मी एवं लू से बचाने हेतु योजना तैयार कर रहें है, वही खुले टेन्ट के नीचे बैठे ग्रामीणों की कोई सुध लेने को तैयार नहीं है। आमजन के सामने बड़ा प्रश्न खड़ा हो रहा है कि सरकार एवं प्रशासन किसके दबाव में काम कर रहे है। गांव में शराब की भयंकर त्रासदी झेल चुके ग्रामीण कड़कड़ाती सर्दी से लेकर अब तक खुले मैदान में डटे हुए है। और उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। सरकार एवं प्रशासन जनता की आवाज पर अब तक मौन है। आज धरने पर एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य,सांवरमल सहू,मालाराम,श्यामसिंह सारण,शंकर ओमप्रकाश रामनिवास,दिनेश, भरत किशनलाल किशन चोटिया उपस्थिति रहे ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!