Advertisement

बीकानेर में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत,मृतक के भाई श्रीडूंगरगढ़ निवासी ने दर्ज करवाया मुकदमा

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़ -सवांददाता ब्युरो चीफ

जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में एक कार ने बाइक को चपेट में ले लिया, जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। इस संबंध में श्रीडूंगरगढ़ निवासी किशन पुत्र मघाराम नायक ने कार चालक के खिलाफ दुर्घटना का मामला दर्ज कराया है। परिवादी ने बताया कि रविवार रात को उसका भाई गोरधन बाइक पर जा रहा था। जयपुर रोड वृंदावन एन्क्लेव के पास सामने से आई तेज रतार कार के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी,जिससे उसका भाई गंभीर घायल हो गया। उसे पीबीएम अस्पताल लेकर गए,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!