Advertisement

रेल यात्री ध्यान दे:गर्मियों में यात्रियों की सुविधा के लिए 48 जोड़ी रेलसेवाओं में 120 डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता मीडिया प्रभारी

गर्मी की छुट्टियों में रेलों में यात्री भार बढ़ने के कारण रेलवे ने पहले से चल रही रेल गाड़ियों में यात्रियों की संख्या बढ़ा दी है। इन रेलों में अस्थायी तौर पर नए डिब्बे जोड़े गए हैं। जिससे अब रिजर्वेशन कराने में परेशानी नहीं होगी। रेलवे ने गर्मियों की छुट्टियों में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 48 जोड़ी रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणी के 120 डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

उत्तर पश्चिम रेलवे की नई व्यवस्थाः

बीकानेर-दिल्ली सराय (22471/72): 1 मई से 31 मई तक 1 सेकंड AC और 2 थर्ड AC डिब्बे

बीकानेर-दादर (14707/08): 1 मई से 31 मई तक 1 द्वितीय शयनयान डिब्बा

– दिल्ली कैंट-बठिंडा (20409/10): 2 मई से 1 जून तक 1 द्वितीय शयनयान डिब्बा

जोधपुर-वाराणसी सिटी (14854/53): 1 मई से 31 मई तक 1 थर्ड AC डिब्बा

बीकानेर-हरिद्वार (14717/18): 2 मई से 30 मई तक 1 थर्ड AC और 1 द्वितीय शयनयान डिब्बे

श्रीगंगानगर-अंबाला (14735/36): 1 मई से 31 मई तक 5 साधारण श्रेणी डिब्बे

श्रीगंगानगर-जयपुर (04705/06): 1 मई से 31 मई तक 5 साधारण श्रेणी डिब्बे

– बीकानेर-पुणे (20475/76): 5 मई से 26 मई तक 1 द्वितीय शयनयान डिब्बा

श्रीगंगानगर-तिरुच्चिरापल्ली (22497/98): 5 मई से 26 मई तक 1 थर्ड AC डिब्बा
श्रीगंगानगर-दिल्ली-श्रीगंगानगर (12482/12481), दिल्ली-बठिण्डा-दिल्ली (14731/14732) रेलसेवाओं में भी अतिरिक्त द्वितीय शयनयान

डिब्बे उपलब्ध रहेंगे।

रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी (59632/59631) रेलसेवा में भी 5 साधारण डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।

उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पूर्व अपने रेलगाड़ी और डिब्बा आरक्षण की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, जिससे यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!