Advertisement

श्रीडूंगरगढ़ मुस्लिम समाज ने पाकिस्तान का पुतला फूंका किया विरोध प्रदर्शन आतंकवाद खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, देखे सभी फोटो सहित खबर

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट के बैनर तले उपखंड कार्यालय के सामने मुस्लिम समाज ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। और पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। समाज के लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और इस दौरान समाजसेवी सलीम बहेलिया सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं प्रधानमंत्री के नाम नायब तहसीलदार सुरजीत सिंह को ज्ञापन सौंपा गया आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान हमले में मारे गए सभी मृतकों को श्रद्धाजंलि दी गई। मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि पूरा मुस्लिम समाज आतंकी हमले की निंदा करता है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करता है। और कहा कि पूरा मुस्लिम समाज आतंक के खिलाफ भारत सरकार के साथ खड़ा है। इस दौरान प्रदर्शन में अध्यक्ष रोशन अली, कांग्रेस नेता सलीम बहेलिया, माकपा नेता जावेद बेहलीम, अकबर लूहार, शहीद हेतराम गोदारा के भाई राजाराम गोदारा, SFI के शौकीन काजी तालीम अकरम जाकिर धोबी,हुसेन तंवर निशार तंवर,रेहान खोखर,आदिल तंवर,फारुक छींपा,जाकिर हुसैन शाकिर अकबर सतार महबूब मौशम,आसिफ बहेलीम आबिद छींपा,वाशिम,अबू साहिल साहिल राजू श्याम साबुदीन असलम,सदाम,उस्मान,आबिद बशीर खा,साजीद अली सहित मुस्लिम समाज के लोग व सहित ट्रस्ट के सदस्य मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!