Advertisement

बीकानेर में ईडी की रेड़ फ्रॉड से जुड़ा मामला

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता मीडिया प्रभारी

बीकानेर सहित प्रदेश के कई जिलों प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी ने छापेमारी की है।जानकारी के अनुसार 10 ठिकानों पर छापेमारी की गयी है। ईडी की टीमों ने जयपुर, बीकानेर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में रेड की कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार पंजाब नेशनल बैंक से 25 करोड़ का लोन लेकर फ्रॉड किया था। इस पर कार्रवाई करते हुए ईडी ने जयपुर में तीन, बीकानेर में दो और हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर के पांच ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की। एसीबी की ओर से जोधपुर में अक्टूबर-2020 में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। पंजाब नेशनल बैंक ने धोखाधड़ी कर 25 करोड़ रुपए का लोन उठाया गया था। इसी के चलते प्रवर्तन निदेशालय की और से बीकानेर सहित संभाग के हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर में भी दबिश दी गयी है। जानकारी के अनुसार बीकानेर में मॉर्डन मार्केट क्षेत्र, समता नगर क्षेत्र और कोठारी हॉस्पीटल के आसपास के क्षेत्र में ईडी की रेड़ हुई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!