सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ
कस्बे की मॉडर्न राजस्थान सीनियर सेकेंडरी स्कूल में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से IAS बनी दो प्रतिभाओं-ममता योगी (IAS) पुत्री विजय राज योगी (पूर्व विद्यालय छात्रा) और सरला जाखड़ (IAS),पुत्री शंकरलाल जाखड़ का भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर दोनों प्रतिभागियों के परिवार के सदस्य विजयराज योगी शंकरलाल जाखड़,हीरालाल जाखड़,राधा देवी,रवि (JEN) एवं डॉ. कोमल-उपस्थित रहे। सरला जाखड़ और ममता योगी ने अपने जीवन में मिली इस सफलता तक पहुंचने के अनुभव सभी के साथ साझा किए और प्रेरणादायक संबोधन दिया। विद्यालय स्टाफ ने मिठाई खिलाकर सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया। संस्थाप्रधान मनीष कुमार शर्मा एवं निदेशक भीष्मकुमार शर्मा ने साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर दोनों प्रतिभागियों और पधारे अतिथियों का सम्मान किया तथा प्रेरक उद्बोधन दिया। दोनों IAS अधिकारियों ने विद्यार्थियों को सफलता पाने के लिए निरंतर परिश्रम करने का संदेश दिया और अपने संघर्षों की कहानी साझा की। उनके परिवार के सदस्यों ने भी इस गौरवपूर्ण क्षण पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन हिन्दी के व्याख्याता सुबोध सक्सेना ने सुंदर ढंग से किया।





















Leave a Reply