Advertisement

सोशल मीडिया योग जनजागरण अभियान से पांच लाख से अधिक दर्शक प्रेरित हुए : निदेशक ओम कालवा

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़- सवांददाता मीडिया प्रभारी

श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की ओम योग सेवा संस्था द्वारा अनूठी पहल जो सुखी और निरोगी जीवन के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई है। संस्था के निदेशक लाखों लोगों के प्रेरणा स्त्रोत राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त योगाचार्य ओम प्रकाश कालवा ने जानकारी देते हुए बताया पहला अभियान 84 योग आर्टिकल प्रिंट मीडिया पर जो बहुत ही शानदार रहा जिसमें योग से जुड़े हजारों योग प्रेमियों ने लाभ लिया। दुसरा सोसल मीडिया योग जनजागरण अभियान एपीसोड 84 जो आज गुरूवार को पुरा हुआ है ओम कालवा निरोगी जीवन सोसल मीडिया के फेसबुक पेज, यूट्यूब, इंस्टाग्राम सभी चैनलों पर जमकर धूम मचाई और पांच लाख से अधिक लोगों ने देखा और सराहा और अब ओम कालवा और उनकी टीम ने तीसरा अभियान शुरू किया है। जिसका नाम राजस्थानी योगी टार्जन चैलेंज अभियान एपीसोड 84 जिसमें राजस्थानी योगी टार्जन में ओम कालवा और राजस्थानी छोटा टार्जन में उनका बेटा योगानंद कालवा अपनी भूमिका निभाएंगे योगाचार्य ओम प्रकाश कालवा ने बताया कि इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में हर व्यक्ति आरोग्य की दृष्टि से दिन प्रतिदिन पिछड़ता जा रहा है। दिनचर्या बहुत ही खराब होती जा रही है। अतः ओम कालवा और उनकी टीम का मुख्य उद्देश्य आम आदमी के जीवन में योग होना ओर स्वास्थ्य की दृष्टि से मजबूत करना। इनके साथ आने वाली पीढ़ियों को स्वास्थ्य लाभ मिले इस उद्देश्य के साथ दिन रात निस्वार्थ भाव से सेवा में लगे हुए हैं। इस पुरूषार्थ के लिए देश की बड़ी बड़ी हस्तियों ने कालवा और उनकी टीम को बधाई दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!