Advertisement

नेशनल हाइवे पर युवाओं की अनोखी पहल, सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हेतु गायों के लगाए रेडियम पट्टे

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़ -सवांददाता ब्युरो चीफ

नेशनल हाइवे 11 पर स्थित गुसाईंसर गांव में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए युवाओं ने एक सराहनीय कदम उठाया है। रात में मार्ग के आसपास घूमने वाली गायों के गलों में रेडियम पट्टे बाँधकर उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने की पहल शुरू की। कांग्रेसी नेता तोलाराम गोदारा ने बताया कि हाइवे पर होने वाली अधिकांश दुर्घटनाएँ अचानक सामने आ जाने वाले पशुओं के कारण होती हैं, जिनका सबसे अधिक ख़ामियाज़ा दोपहिया वाहन चालकों को भुगतना पड़ता है। अभियान का लक्ष्य बीकानेर से डूंगरगढ़ तक हाइवे किनारे विचरण करने वाले हर पशु तक रेडियम पट्टा पहुँचाना है। इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहे आसाराम गोदारा ने बताया कि सड़क किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों को भी ऐसे जागरूकता अभियान चलाने चाहिए, जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते यह प्रयास नहीं किए गए, तो दुर्घटनाओं का ग्राफ और अधिक बढ़ सकता है। गौरतलब है कि हाईवे पर लगातार सड़क हादसों की संख्या में वृद्धि हो रही है, जिससे निपटने के लिए पुलिस और सामाजिक संगठन समय-समय पर जागरूकता अभियान भी चलाते रहे हैं। गुसाईंसर गांव में चले इस अभियान के दौरान दर्जनों गायों के गले में रेडियम पट्टे लगाए गए। अभियान में कांग्रेस नेता तोलाराम गोदारा आसाराम गोदारा,विजयपाल गोदारा,धर्माराम गोदारा,वासुदेव सारस्वत,मामराज गोदारा,रामेश्वरलाल, ओमप्रकाश सहित कई युवाओं ने भाग लेकर महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!