Advertisement

सेसोमूं स्कूल में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ

सेसोमूं स्कूल में चाइल्ड हेल्थ केयर एंड एजुकेशनल फाउंडेशन, मुंबई (एनजीओ) के सौजन्य से कैंसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुंबई से पधारे प्रतिनिधियों श्री जुगल नामदेव एवं श्रीमती अंजना छींपा के पारंपरिक स्वागत से हुई। कार्यक्रम के दौरान प्रतिनिधि श्री जुगल नामदेव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के विषय में गहन जानकारी दी। उन्होंने कैंसर के प्रकारों और लक्षणों की जानकारी देते हुए कहा कि इसके लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय रहते जांच और जागरूकता ही इसका सबसे बड़ा उपचार है। उन्होंने संतुलित आहार,नियमित व्यायाम,नशे से दूरी और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच जैसे उपायों को आवश्यक बताया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य श्री सुब्रत कुंडू ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाने की दिशा में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!