Advertisement

पढ़े क्षेत्र सहित आस-पास की खबरें एक साथ

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता मीडिया प्रभारी

1.बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज।

गत 19 अप्रैल को देर रात्रि बीदासर रोड पर दो बाइक की भिड़त दुर्घटना मामले में एक बाइक सवार ने पुलिस थाने पहुंचे कर दूसरी बाइक के अज्ञात सवार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। आड़सर बास निवासी 21 श्यामसुदंर मीणा पुत्र भंवरलाल मीणा ने पुलिस को बताया कि 19 अप्रैल की रात वह अपनी मोटरसाइकिल पर अपने एक रिश्तेदार को रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था। उसकी मोटरसाईकिल पर पीछे विशाल कुमार पुत्र पवनकुमार माली बैठा था। जब तेजा मंदिर के पास पहुंचे तो एक मोटरसाइकिल ने तेज गति में पीछे से आकर जोरदार टक्कर मारी। जिससे विशाल गंभीर घायल हुआ और उसका ईलाज अब भी पीबीएम में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल संदीप कुमार को दी है।

2.मारपीट के आरोपी को किया गिरफ्तार।

बाना निवासी सीताराम को रास्ता रोककर मारपीट करने के मामलें में सीओ निकेत पारीक ने जुर्म साबित होने पर बाना निवासी 34 वर्षीय सीताराम पुत्र मांगीलाल जाट को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एससीएसटी एक्ट सहित रास्ता रोककर मारपीट कर धमकाने का मामला दर्ज है। मामले के जांच अधिकारी सीओ कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

3.युवती ने की आत्महत्या, तंग-परेशान करने का आरोप केस दर्ज

युवती द्वारा आत्महत्या करने के मामले में तंग-परेशान करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के छींपों का मोहल्ला की है। इस संबंध में छींपों का मोहल्ला, रामदेव जी मंदिर के पास गंगाशहर निवासी जितेंद्र मारू ने जेलवेल निवासी ऋषि वर्मा पुत्र उत्तम वर्मा व पवनपुरी निवासी पुरूषोत्तम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसकी जांच आरपीएस सुभाष गोदारा कर रहे हैं। परिवादी के अनुसार उसकी पुत्री मुस्कान को उक्त आरोपियों द्वारा तंग-परेशान किया, जिसके कारण उसकी पुत्री ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बीएनएसएस 107,108 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

4.पिकअप और टैक्सी की टक्कर में 1 महिला की मौत, तीन घायल

पिकअप और टैक्सी की टक्कर में एक महिला की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। वहीं तीन अन्य घायल हो गए है। घटना बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र के हुंसगसर की हे। जहां पर दो वाहनों की टक्कर में एक महिला की मौत हो गयी। हुसंगसर गांव में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे यह हादसा हुआ। हादसे में टैक्सी में सवार सिटी कोतवाली के पीछे रहने वाली भूरी देवी, किशन,उसकी पत्नी व एक अन्य घायल हो गए, जिन्हें पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान भूरी देवी की मौत हो गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!