Advertisement

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश में भारी रोष, आतंकियों के खिलाफ सख्त ऐक्शन की मांग,गृह मंत्री ने दी श्रद्धांजलि, तलाशी अभियान जारी

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर हुए आतंकवादी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। पहलगाम की बैसरन घाटी में मंगलवार दोपहर 2.45 बजे हुए इस हमले में 20 से ज्यादा लोग घायल हैं।

हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के विंग द रजिस्टेंस फ्रंट यानी TRF ने ली है। फायरिंग के बाद आतंकी भाग निकले। इंटेलिजेंस सूत्रों ने बताया कि पहलगाम अटैक में दो फॉरेन टेररिस्ट और दो लोकल आतंकी शामिल थे। इस बीच, उरी में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 2 आतंकवादियों को सेना ने मार गिराया है।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पर्यटकों को गोली मारने से पहले आतंकियों ने उनका धर्म पूछा और कलमा भी पढ़वाया। इनमें एक UP के शुभम द्विवेदी थे, जिनका नाम पूछने के बाद आतंकियों ने उनके सिर में गोली मार दी। घटना के बाद देश भर में आक्रोश का माहौल छा गया है। नागरिकों के बीच घटना के प्रति कड़ी नाराजगी है और इसकी प्रतिक्रियाओं से सोशल मीडिया पर उमड़ रही है। एक महिला ने आंतकियों से कहा कि ‘मेरे पति को मार दिया मुझे भी मार दो’,इस पर आतंकी बोला ‘तुम्हें नहीं मारेंगे, जाओ मोदी को बता दो’। एक घायल महिला ने बताया कि ‘मेरे पति को सिर्फ इसलिए मारा गया क्योंकि वे मुसलमान नहीं थे।’ यहां कई नवविवाहित जोड़े थे मृतकों में UP गुजरात महाराष्ट्र कर्नाटक,तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक हैं। नेपाल और UAE के एक-एक टूरिस्ट और 2 स्थानीय भी मारे गए। घटना के हृदय विदारक दृश्य मीडिया में दिखाए जा रहें है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने घटना की निंदा की है।

अटैक के बाद देश के अन्य शहरों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीनगर में पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब का दो दिन दौरा छोड़ बुधवार सुबह भारत लौट आए हैं। वे सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक करेंगे।

जम्मू-कश्मीर में 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा अटैक के बाद ये सबसे बड़ा हमला है। पुलवामा में CRPF के काफिले पर फिदायीन हमला हुआ था, इसमें 40 जवान शहीद हुए थे। इसकी जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।

मोदी सऊदी अरब से लौटे और एयरपोर्ट पर ही ली बैठक।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब का दौरा छोड़ कर देश लौट आए है। मोदी ने सुबह एयरपोर्ट पर ही उच्चाधिकारियों की बैठक ली है। मोदी ने एक्स पर लिखा कि “घिनौने हमले के पीछे जो भी है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। आतंक के खिलाफ लड़ाई की प्रतिबद्धता अटूट है।

गृहमंत्री शाह ने दी मृतकों को श्रद्धाजंलि ।

गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार रात को ही श्रीनगर पहुंच गए और समीक्षा बैठक ली। आज सुबह शाह ने हमले में मारे गए नागरिकों को पूरे देश की ओर से पुष्पाजंलि अर्पित की। शाह कुछ ही देर में घायलों को देखने अस्पताल पहुंचेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!