सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ
आज स्थानीय न्यायालय परिसर अर्थ डे के अवसर पर पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया। मीडिया प्रभारी एडवोकेट पुखराज तेजी ने बताया कि कार्यक्रम में माननीय अपर जिला न्यायाधीश जयपाल जानी ने कार्यक्रम में पहल करते हुए पौधरोपण को जीवन के लिये जरूरी बताया और कहा कि प्रकृति में भी जीवन हर जगह मौजूद है और आज अर्थ डे के अवसर पर हमें पौधों के जीवन को अपने जीवन के सरक्षण के लिये हर व्यक्ति को लगाना चाहिये। जिसमें एसीजेएम हर्ष कुमार ने अपने उदबोधन में कहा कि पौधा जीवन के लिये आवश्यक हैं धरती पर जंगल तेजी से कटाई होना चिंता जनक हैं आम लोगो को पौधे लगाने के लिये जागरूक होकर जिम्मेदारी निभानी चाहिये ।अपने पशिचमी राजस्थानी जैवविविधता का सरक्षण हो और पौधरोपण तक ही नही वरन लोगो को पौधों के सरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिय। अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि अर्थ डे 2025 की थीम है। हमारी ताकत,हमारा ग्रह,जिसका उद्देश्य 2030 तक स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग तीन गुना बढ़ाना हैं पूरे मानव जाति को सामुहिक प्रकृति की सुरक्षा सरक्षण करना होगा। तभी मानव जीवन को बचाया जा सकता है। कार्यक्रम में लोक अभियोजक गोपीराम जानू,अभियोजन अधिकारी सपन कुमार,लेखराम चौधरी सोहननाथ सिद्ध,राधेश्याम दर्जी,पूर्व सचिव गणेशराम मेघवाल धर्मेंद्र सिंह शेखावत,सचिव ओमप्रकाश मोहरा,सुखदेव व्यास किशन स्वामी,कैलाश व्यास,गोपाल पारीक आदि अधिवक्तागण सहित न्यायालय के स्टाफ ने भी पौधरोपण किया।


















Leave a Reply