सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ
सोमवार रात एक सड़क हादसे में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव सातलेरा के नौजवान की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया है। सोमवार रात को हाइवे पर ऊंट गाड़े से पीछे से बाइक के टकराने पर बाइक सवार गांव सातलेरा निवासी 32 वर्षीय भागीरथ उर्फ कोजाराम पुत्र डूंगरराम जाति लुहार की मौके पर ही मौत हो गई श्रीडूंगरगढ़ थाने के एएसआई राजकुमार ने बताया घायल को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव को श्री डूंगरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया शव लेकर परिजन गांव पहुंचे तो पूरे गांव में मातम पसर गया है।
दो मासूम हुए बच्चों के सिर से उठा पिता का साया।
आर्थिक रूप से कमजोर परिवार का सहारा भागीरथ ही था। वह देर रात अपने गांव लौट रहा था परंतु सड़क पर उसने अपनी जान गवां दी। मृतक भागीरथ दो मासूम बच्चियों का पिता था सोमवार रात को हुई सड़क ने दो मासूम बच्चियों के सिर से पिता का साया हमेशा के उठ गया है। भागीरथ के पिता डूंगराराम का काफी साल पहले निधन हो गया था भागीरथ के छः बहने एवं एक छोटा भाई है। इस हृदय विदारक घटना के बाद मृतक भागीरथ की विधवा मां सहित पत्नी बेसुध है। मृतक के छोटे भाई बहनों की आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। नन्ही बच्चियो की आँखें परिजनों की चीत्कार के बीच अपने पिता को तलाश रही है। ग्रामीण परिवार को ढांढस बंधा रहे क्रूर काल को कोस रहे हैं। सरपंच रामप्यारी देवी सहित सरपंच प्रतिनिधि भीखराज जाखड़ ने घटना पर गहरा शोक जताते हुए मृतक के परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।
साले ने करवाया मामला दर्ज
सोमवार रात को जान गंवाने वाले मृतक भागीरथ के साले ओमप्रकाश पुत्र नोपाराम लुहार निवासी हरासर रतनगढ़ हाल निवासी सातलेरा ने अपने जीजा की मौत के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। एएसआई राजकुमार ने बताया कि परिवादी ओमप्रकाश ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ आरोप लगाते हुए बताया कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर के कारण बाइक ऊंट गाड़े से जा भिड़ी। जिसके कारण उसके जीजा भागीरथ की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


मृतक भगीरथ

















Leave a Reply