Advertisement

भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव, प्री-प्राइमरी से आठवीं तक विद्यार्थियों का समय 7 से 11 बजे तक

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़ -सवांददाता ब्युरो चीफ

बीकानेर जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी और लू (हीट वेव) की स्थिति को ध्यान में रखते हुए बीकानेर जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट नम्रता वृष्णि ने स्कूल समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं। नए आदेश के तहत जिले के समस्त राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों में कक्षा प्री-प्राइमरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल का समय मंगलवार, 22 अप्रैल से सत्रांत तक प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक रहेगा।

जिला शिक्षा कार्यालय (ग्रुप-5) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों और मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा के प्रस्ताव के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। आदेश में कहा गया है कि आगामी दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है, जिससे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसे देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल का समय पूर्ववत रहेगा। इसके साथ ही विद्यालयों में कार्यरत समस्त स्टाफ और चल रही परीक्षाओं का समय भी यथावत रहेगा।

जिला कलक्टर ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वे आदेश की पूर्ण पालना सुनिश्चित करें। आदेश की अवहेलना करने वाले किसी भी राजकीय अथवा गैर-राजकीय विद्यालय के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!