Advertisement

कोटासर करणी गौशाला में भामाशाह ने वैवाहिक वर्षगांठ पर व भामाशाह रोहित ने वैशाख महीने में गौमाताओं को लगाया मीठे शीतल तरबूज का भोग देखें फ़ोटो सहित खबर

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता मीडिया प्रभारी

भामाशाह ने गौसेवा कर मनाई वैवाहिक वर्षगांठ

गौशाला के भामाशाह परम गौ भक्त गौसेवी विमल कुमार छाजेड़ श्रीडूंगरगढ़ हाल बेंगलुरू के सुपुत्र एवं पुत्रवधू,दिनेश कुमार छाजेड़ व रुचि छाजेड़ को 10वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर गौशाला कमेटी ने बधाइयां देते हुए खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए गौ माताओं से प्रार्थना की। कमेटी ने बताया कि आज भामाशाह ने अपनी दसवीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर गौशाला की गौ माताओं के लिए ₹2100 की सेवा राशी समर्पित कर शीतल मीठे तरबूज गौ माता को भोग लगाकर वैवाहिक वर्षगांठ मनाई। कमेटी ने बताया कि भामाशाह विमल कुमार छाजेड़ एवं पूरा छाजेड़ परिवार गौशाला से जुड़ा है। तथा भामाशाह हमेशा धार्मिक आयोजनों में गौ सेवा में हमेशा तैयार रहते हैं, कमेटी ने भामाशाह के घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना करते हुए आपका आभार व्यक्त किया।

भामाशाह रोहित झालरिया ने वैशाख महीने के पावन अवसर पर गौवंश को लगाया मीठे शीतल तरबूज का भोग

गौशाला के भामाशाह रोहित कुमार झालरिया महेश स्टोर श्रीडूंगरगढ़ ने आज वैशाख महीना के पावन पुनीत अवसर पर 11000 रुपये की राशि से गौमाताओं को 15मण शीतल एवं मीठे शरबती विशाल तरबूज भंडारा कर गो सेवा गौ माताओं को समर्पित कर पुण्य अर्जित किया है गौशाला कमेटी ने पूरे परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना करते हुए एवं आभार व्यक्त किया। कमेटी ने बताया कि रोहित कुमार झालरिया हमेशा गौ सेवा के लिए तैयार रहते हैं तथा भामाशाह द्वारा गौशाला में गौ सेवा के प्रकल्प निरंतर चल रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!