Advertisement

चोरी की घटना का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, 25-30 चोरियां कर चुका है चोर, 80 लाख के जेवरात व नकदी चोरी करना स्वीकार किया

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़- सवांददाता ब्यूरो चीफ

इलेक्ट्रीक साईकिल की चोरी की जिस पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान लक्ष्मण नेहरा के सुपूर्द किया गया। उक्त शातिर नकबजन द्वारा इस चोरी की साईकिल से 19 अप्रैल को मेडिकल कालेज बीकानेर के पीछे वाले शास्त्री नगर इलाके में सुने मकान की रैकी के दौरान देवेन्द्र सोनी उपनिरीक्षक इमीचंद कानि,मुकेश हैड कानि, लक्ष्मण नेहरा हैड कानि सुशील कानि द्वारा इस शातिर साईकिल चोर नकबजन तुषार कुमार पुत्र शिवकुमार जाति जाटव उम्र 24 साल निवासी मवाना जिला मेरठ युपी को गिरफतार किया है। उक्त शातिर नकबजन द्वारा ईलाका थाना क्षेत्र में करीब 25-30 छोटी बडी चौरिया की गई है। उक्त शातिर नकबजन के पास नकबजनी के काम मे प्रयुक्त औजार,सरिये, कटर,पेचकस भी मिले है। उक्त शातिर नकबजन वारदात करने के बाद अपने बैग मे साथ लाये कपडे पहन लेता व पहले पहने हुए कपडे बैग मे डाल देता कभी कैप लगाकर कभी मास्क लगाकर घटना के तुरंत बाद अपना हुलिया चेंज कर लेता। उक्त शातिर नकबजन ने जेएनवीसी थाना क्षेत्र से की गई गहनो, जेवरातो, नकदी चोरी से करीब 80 लाख रूपये हासिल करना बताकर जुआ सटटा का शौक होने के कारण उक्त रकम को दाव पर लगा कर खर्च करना बताया है। उक्त शातिर नकबजन को प्रकरण मे गिरफतार कर अनुसंधान जारी है। उक्त शातिर नकबजन द्वारा थाना ईलाका मे की गई अन्य चोरी की वारदात में भी अनुसंधान जारी है।

कार्रवाई करने वाली टीम

देवेन्द्र सोनी उप निरीक्षक,ईमीचंद कानि, अन्य योगदान मुकेश हैड कानि, लक्ष्मण नेहर हैड कानि, सुशील कानि, सुरेश कुमार कानि रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बीकानेर शामिल रहे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!