Advertisement

पैर फिसलने से डिग्गी में गिरा बालक हुई मौत

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता नरसीराम शर्मा

उपखंड के गांव बिग्गा बास रामसरा में डिग्गी में डूबने से एक बालक की मौत की दुःखद घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार काश्तकार कालूराम नायक इसी गांव की रोही में एक खेत में परिवार सहित रहता है। शनिवार को करीब 11 बजे उसका 14 वर्षीय पुत्र हेतराम डिग्गी से पानी निकाल रहा था। बालक का पैर फिसल गया और वह डिग्गी में गिर गया परिजन उसे डिग्गी से निकाल कर उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मामले की सूचना दी गई परंतु परिजनों ने किसी प्रकार की कार्रवाई करने से मना कर दिया व शव को गांव ले गए है। बालक की मौत से परिवार व गांव में माहौल गमगीन हो गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!