Advertisement

श्री हरिराम बाबा की 82वीं बरसी पर बिग्गा बास हरिराम बाबा मन्दिर में होगा भव्य आयोजन पढ़े पूरी खबर

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज

श्री हरिराम बाबा की 82 वीं बरसी 20 अप्रैल वैशाख बदी सप्तमी को मनाई जाएगी इस अवसर पर बिग्गा बास स्थित श्री हरिराम बाबा मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बाबा के मंदिर प्रांगण को रंग-बिरंगी गुब्बारों व फूलों से सजाया गया है। आयोजन 20 अप्रैल को सायं 8 बजे से शुरू होगा,जिसमें संगीतमय सुंदरकांड पाठ और भव्य महाज्योत का आयोजन किया जाएगा।सुंदरकांड पाठ की प्रस्तुति प्रसिद्ध गायक कलाकार पँडित भवानी शंकर शास्त्री एन्ड पार्टी द्वारा दी जाएगी। आयोजन को लेकर मोहल्लेवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पुजारी परिवार एवं समस्त भक्तगण इस आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं आयोजन के संदर्भ में जानकारी देते हुए पुजारी किशोर गिरी गुसाईं ने अपील कि क्षेत्र के समस्त बाबा के भक्तगण सपरिवार इस आयोजन में पधारें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!