ब्यूरो चीफ दीपक कुमार उन्नाव
उन्नाव । अब अपराध नहीं करूंगा की तख्ती लेकर थाने पहुंचे बदमाश!

सफीपुर कोतवाली में दिखा अनोखा नजारा, 38 कुख्यात अपराधियों ने पुलिस के सामने जताया पछतावा
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में सुधार और सख्ती का अनोखा संगम देखने को मिला, जब 38 कुख्यात अपराधी खुद थाने पहुंचकर हाथ में तख्ती लेकर बोले — “अब अपराध नहीं करूंगा”। यह दृश्य सफीपुर कोतवाली में ऑपरेशन ‘दस्तक’ के तहत सामने आया।
क्या है ऑपरेशन ‘दस्तक’?
एसपी दीपक भूकर की अगुवाई में चलाया जा रहा यह अभियान अपराधियों को मुख्यधारा में लाने की पहल है।
इसके तहत चिन्हित अपराधियों को थानों में बुलाकर समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी का एहसास कराया जा रहा है।
सफीपुर थाने में पहुंचे 38 अपराधियों ने हाथ में ‘मैं अब कोई अपराध नहीं करूंगा’ लिखी तख्तियां लेकर पुलिस के समक्ष हाजिरी दी
थाना प्रभारी की सख्त चेतावनी
थाना प्रभारी सुब्रत नारायण तिवारी ने साफ शब्दों में कहा कि यदि इनमें से कोई भी दोबारा अपराध करता पाया गया
तो सीधे जेल की सलाखों के पीछे होगा उसका अगला ठिकाना।
पुलिस की सोच बदलने की पहल
इस मुहिम का मकसद सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, बल्कि अपराधियों को सुधार की राह पर लाना भी है।
पुलिस की इस पहल से समाज में विश्वास और अपराधियों में भय दोनों का संदेश जा रहा है
समाज में शांति की ओर कदम
इस तरह की पहलें न सिर्फ कानून-व्यवस्था को मजबूत करती हैं,
बल्कि अपराध से तौबा कर चुके युवाओं को नई दिशा देने का भी कार्य करती हैं


















Leave a Reply