Advertisement

दतिया। सर पर घूंघट डालकर महिलाओं ने लगाई दौड़

http://satyarath.com/

सुधान्शू गोस्वामी

दतिया। सर पर घूंघट डालकर महिलाओं ने लगाई दौड़

 

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में नगरीय क्षेत्र की महिलाएं घूंघट की आड़ में ही खेल खेलती रहीं। सर पर लंबे घूंघट की आड़ के साथ महिलाओं की दौड़ में कोई नंगे पैर दौड़ा तो कोई चप्पल पहनकर लेकिन इस बात का ख्याल रखा कि सर का पल्लू कहीं न गिरे। यह अनूठी प्रतियोगिता अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वूमेन फिट तो इंडिया हिट कार्यक्रम के तहत खेली गई। इस दौरान देवरानी, जेठानी, ननद और सास ने एक साथ दौड़ लगाई। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाली महिलाओं को पुरस्कार भी दिया गया।
इस दौरान पहला स्थान राशि कुशवाह, दूसरा स्थान रूशाली कुशवाह और तीसरा स्थान रश्मि कुशवाह को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला मंडल अध्यक्ष भाजपा हेमा कुशवाह और विशिष्ट अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद ममता कुशवाह शामिल रहीं। इस दौरान उन्हें मेडल, कप, कैप और प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केंद्र, शहीद भगत सिंह युवा मंडल और महारानी लक्ष्मीबाई महिला मंडल के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में दीपक गुर्जर, कमल सिंह कुशवाह, लक्ष्मी कुशवाह, रजनी कुशवाह, विमला कुशवाह, इमरती कुशवाह, किरण कुशवाह, रेखा कुशवाह आदि लोग शामिल रहे।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!