Advertisement

संथारा साधक तोलाराम बोथरा को प्राप्त हुआ समाधिमरण, कल निकेलगी निज निवास से बैकुंठी

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ

कस्बे के कालुबास के संथारा साधक तोलाराम बोथरा ने अपने आत्मबल से समाधिमरण का वरण किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज शाम 4:51 बजे बोथरा का संथारा परिसम्पन्न हुआ। बोथरा को कुल तीन दिनों का संथारा आया। गौरतलब है कि कस्बे के कालूबास निवासी 97 वर्षीय तोलाराम बोथरा ने जीवन के अंतिम पड़ाव में संलेखना विधि से संथारा स्वीकार किया। उन्होंने दृढ़ निश्चय के साथ आचार्य महाश्रमण की आज्ञा से मंगलवार दोपहर संथारा व्रत ग्रहण किया। आज गुरुवार सुबह संथारा साधक तोलाराम बोथरा ने उच्च भावों से तिविहार संथारे के पश्चात चौविहार संथारे की भावना व्यक्त की। सुबह 9:55 बजे केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी संगीतश्री द्वारा पारिवारिकजनों और सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया की उपस्थिति में उन्हें चौविहार संथारे का प्रत्याख्यान करवाया गया। इस दौरान साध्वियों ने आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करने वाले मंत्रों का श्रवण करवाया। सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया ने बताया कि कस्बे के जैन समाज के अनुयायी और परिजन दिनभर जप एवं भजन श्रवण करवाते रहते। संथारा विधि के दौरान धार्मिक अनुष्ठान निरंतर जारी रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!