सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़ (सवांददाता नरसीराम शर्मा)
क्षेत्र के गांव मिंगसरिया में बाल गोपाल गौशाला में गौमाता व राधा कृष्ण की मूर्ति स्थापना वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापना की गई है। सीकर धुना से ओमदास महाराज के सान्निध्य में मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम संपन्न हुआ। महिलाओं ने मंगल गीत गाए व भंडारे का आयोजन भी हुआ। मंगलवार को यहां कृष्णानंद महाराज द्वारा सप्तदिवसीय कथा संपन्न हुई। कथा के दौरान अनेक झांकियां सजाई गई व भजन कीर्तन के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भक्ति रस का आनंद लिया। गौशाला समिति के अध्यक्ष तुलछाराम प्रजापत, मंत्री मनीराम गोदारा, उपाध्यक्ष राजकुमार गोदारा, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सहित पूरे दल ने आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाएं संभाली। वहीं समिति के संदीपसिंह ने बताया कि आज शाम विशाल जागरण का आयोजन होगा जिसमें प्रसिद्ध भजन कलाकार ओम मुंडेल, सुनीता स्वामी व राजू स्वामी अपने भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन को लेकर विस्तृत तैयारियां की जा रही है। जागरण में बड़ी संख्या में उपखंड क्षेत्र से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना भी है।






















Leave a Reply