Advertisement

बीकानेर-पढ़ें जिले व आस-पास की खबरें एक साथ एक साथ एक क्लिक में

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़ (मीडिया प्रभारी)

1.एक साथ 5 मेडिकल स्टोर पर पुलिस ने मारा छापा।

खाजूवाला में पुलिस ने सोमवार देर शाम एक साथ पांच मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। क्षेत्र में मेडिकल नशे पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने मेडिकल स्टोर पर जांच की यह कार्रवाई की है। जो देर रात तक जारी रही। पुलिस के अनुसार खाजूवाला क्षेत्र में कई दिन से मेडिकल नशे की बिक्री की शिकायतें मिल रही थी। सोमवार को पुलिस ने 5 मेडिकल स्टोर पर जांच की। इस कार्रवाई से कस्बे के बाजार में खलबली मच गई। पुलिस ने इन मेडिकल स्टोर पर दवाइयों का स्टॉक और बिलों की जांच की। नशे में काम ली जाने वाली दवाइयों की सूची बाई और उनका स्टॉक व रिकॉर्ड देखा।

2.बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

बीकानेर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। नयाशहर पुलिस ने 10 ग्राम अवैध स्मैक (एमडी) के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में लाखों रुपये की कीमत की स्मैक जब्त की गई है। पुलिस टीम ने फूलनाथ तालाब के पास यह कार्रवाई की। एसआई राकेश गोदारा के नेतृत्व में हुई इस ऑपरेशन में नयाशहर क्षेत्र के निवासी प्रेमसुख को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से 10 ग्राम अवैध एमडी बरामद की,जिसकी बाजार में लाखों रुपये कीमत है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि आरोपी यह मादक पदार्थ कहां से लाया और इसे कहां सप्लाई करने की योजना थी। इस ऑपरेशन में कांस्टेबल नरेश, केसर और मोहजीत ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस टीम ने पूरी सतर्कता और कुशलता से इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

3.बीकानेर आर्मी एरिया में सिपाही की मौत

सदर पुलिस थाना क्षेत्र स्थित आर्मी क्षेत्र में तैनात एक सिपाही की मौत का मामला सामने आया है। घटना 13 जनवरी की सुबह की है, जब एनके मुंगुनडाया रेस्मी नामक सिपाही शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण (बीपीईटी) पूरा करने के बाद घर लौट रहा था। प्रशिक्षण के बाद घर लौटते समय सिपाही अचानक साइकिल से गिर पड़ा। साथी सैनिकों ने तुरंत उसे प्राथमिक चिकित्सा के लिए एमआई रूम पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे आर्मी एंबुलेंस के माध्यम से मिलिट्री अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने यूनिट के सिपाही पाटिल अनिल मधुकर की शिकायत पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

4.मां की डांट पर 10 साल के बेटे ने उठाया खौफनाक कदम! घर के पास पेड़ पर फंदा लगाकर झूल गया

राजस्थान के अलवर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक 10 साल के छात्र ने मौत को गले लगा लिया। जानकारी के मुताबिक मृतक छात्र छठवीं कक्षा में पढ़ता था और मां के डांटने जैसी जरा सी बात पर उसने सुसाइड को अंजाम दे दिया। घटनाक्रम के मुताबिक मां ने बुआ के घर रहकर पढ़ाई कर रहे 10 साल के अपने बेटे को डांटा और इससे नाराज होकर बेटे ने इतना बड़ा खौफनाक कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि बच्चा डांटने से इतना नाराज हुआ कि उसने सुसाइड कर लिया इस घटना की जानकारी मिलते ही इलाते में कोहराम मच गया बता दें कि पूरी घटना सोमवार दोपहर में अलवर जिले की राजगढ़ इलाके की है। घटना को लेकर राजगढ़ थाना ASI सूरजमल ने मीडिया को जानकारी दी है कि मां की फटकार के बाद बच्चा नाराज हो गया और पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी मृतक का नाम उदित था और वह धमरेड़ गांव में अपनी बुआ के घर रहकर पढ़ाई करता था।

5.आई मिस यू मम्मी-पापा, सास को हथकड़ी का शौक जरूर पहनाना…सोशल मीडिया पर लिख कुंड में कूद गई विवाहिता

कोलायत। तहसील के हदां थाना इलाके के सियाणा गांव में एक विवाहिता ने घर में बने पानी के कुंड में कूद कर खुदकुशी कर ली। विवाहिता ने यह कदम उठाने से पहले अपने सोशल मीडिया के अकाउंट पर स्टेटस डाला…आई मिस यू मम्मी-पापा। मेरी सास को हथकड़ी का बहुत शौक है, जरूर पहनाना। इस संबंध में मृतका के पिता देवी सिंह ने ससुर छालुसिंह, सास कमा कंवर व ननद सोनू कंवर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इससे पहले परिजनों ने आक्रोश जताया था और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस के अनुसार, सियाणा गांव में दुर्गा कंवर पत्नी दिलीप सिंह का मंगलवार सुबह घर में बने पानी के कुंड में शव मिला। शव को निकलवाकर कोलायत सीएचसी में रखवा कर परिजनों को सूचित किया गया। रिपोर्ट में परिवादी ने बताया कि उसकी पुत्री दुर्गा कंवर का विवाह 18 जुलाई 2021 को हंदा थानाक्षेत्र के सियाणा कुंडलियां निवासी दिलीप सिंह पुत्र छैलू सिंह के साथ हुआ। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस मसले को लेकर रिश्तेदारों में कई बार पंच-पंचायती भी हुई, जिसके बाद दुर्गा को ससुराल भेज दिया। परिवादी ने बताया कि 14 जनवरी की सुबह बेटे मूलसिंह ने मोबाइल पर दुर्गा कंवर के सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टेटस देखा, जिसमें लिखा था आई मिस यू मम्मी-पापा, मेरी सास को हथकड़ी का बहुत शौक है, जरूर पहनाना। यह देखकर वह घबरा गया। इसके बाद हमने दुर्गा के नंबर पर फोन किया, जो बंद था। गांव के लोगों से संपर्क किया, तो घटना का पता चला।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!