सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
गांव कोटासर भोमिया जी मंदिर चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आज शोभा यात्रा के साथ विश्राम। कथा व्यास प्रकाश जी तिवाड़ी ने रुक्मणी विवाह सुदामा चरित्र एवं अनेक लीलाओं का वर्णन करते हुए समापन समारोह हुआ कथा विश्राम दिवस पर बीकानेर शिवबाड़ी मठ के महंत श्री विमर्शानंद महाराज जी भी पधारें मानव कल्याण हेतु प्रवचन देते हुए युवाओं को धर्म के प्रति मार्गदर्शन किया। एवं श्रीकरणी गौ सेवा समिति कोटासर गौशाला का अवलोकन भी किया। इस दौरान गो ग्राम सेवा संघ के जिला संयोजक महेंद्रसिंह तंवर साथ रहे। कथा विश्राम के दिवस आस-पास से बड़ी सँख्या में श्रद्धालु पधारे दुलचासर से सत्यनारायण सुथार मालाराम सुथार पीपासरिया से पेमाराम गोदारा दुलाराम गोदारा भंवरलाल गोदारा मगाराम गोदारा लिखमीसर से मोहन सिंह उप सरपंच हेमाराम डेलू प्रभुराम कूकना हरिराम भादू दुलचासर से गोविंद राम मैया गोविंद राम सेन मोडाराम जाजड़ा ओम प्रकाश जाजड़ा देराजसर से रामचंद्र भादू सूडसर से भीखाराम ग्वाला एवं कथा श्रवण का लाभ लेने बड़ी सँख्या में मातृशक्ति भी पधारी समस्त ग्राम वासियों ने सामूहिक रूप से हवन में घी खोपरे की आहुतियां देते हुए की सुख समृद्धि की कामना करते हुए जयकारें लगाए ग्राम वासियों ने पधारे हुए सभी अतिथियों का आदर सत्कार करते हुए दुपट्टा पहना कर स्मृति चिन्ह समर्पित कर आभार जताया








































Leave a Reply