सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ से अयोध्या तक 1100 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूर्ण कर सकुशल अपनी यात्रा सम्पन्न करके वापस श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर सामाजिक कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों,कस्बेंवासियों,सामाजिक संस्थाओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान घुमचक्कर से मुख्य बाजार होते हुए आड़सर बास में राम मंदिर तक भव्य जुलूस यात्रा निकली। जिसमें पूरे मार्ग में बुलडोजर पर बैठे यात्रियों पर जगह जगह पुष्पवर्षा की गई। जुलूस में डीजे पर राम धुन बजती रही और श्रद्धालु जय श्री राम के जयकारे लगाते रहें। घुमचक्कर से प्रारंभ हुए कार्यक्रम में सर्वप्रथम नगर अध्यक्ष मानमल शर्मा ने फुलमाला पहना कर पदयात्री लालचंद प्रजापत, प्रदीप माली, श्याम तिवाड़ी, नौरंग प्रजापत व महेश सिखवाल सहित उनके दो सेवादार भागीरथ गोदारा व मुन्निराम ज्याणी का स्वागत सम्मान किया। विश्व हिंदू परिषद के भंवरलाल दूगड़ पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत,संजय करनानी ने संघ के सदस्यों का माला पहनाकर और पुष्प वर्षा करके स्वागत किया इस दौरान बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता युवा महिलाएं भी शामिल रही हैं।











सभी पदयात्रियों को विश्व हिंदू परिषद की और से फूलमालाएं पहनाकर व भारत माता की प्रतिमा भेंट कर स्वागत सत्कार किया


श्रीमोरवीनंदन खाटू श्याम जी पैदल यात्री संघ द्वारा पदयात्रियों को फूलमालाएं व राधा कृष्णा प्रतिमा भेंट कर स्वागत सत्कार किया।


गौसेवा समिति बिग्गा-बास ने किया रामभक्तों का स्वागत
गौसेवा समिति बिग्गा-बास ने अयोध्या नगरी रामलला के दर्शन कर पुनः श्रीडूंगरगढ़ लौटाने पर पदयात्रियों का फूलमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत सत्कार किया। इस दौरान समिति के शिव बिहानी,राजू बाहेती,दीपक बाहेती प्रकाश खटीक उपस्थित रहे।


सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-स्वर्णकार समाज अध्यक्ष की तरफ से मदन सोनी ने रामभक्तों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत सत्कार किया।
नर नारायण सेवा संस्थान ने किया रामभक्तो का भव्य स्वागत
श्रीडूंगरगढ़ से राम मंदिर अयोध्या तक 1100 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूर्ण करके पुनः श्रीडूंगरगढ़ पधारनें पर नर नारायण सेवा संस्थान की तरफ से श्याम,तिवारी,लालजी प्रजापत,नोरंग प्रजापत,प्रदीप माली,महेश सीखवाल सभी पैदल यात्री राम भक्तो को साफा और फूलमालाये पहना कर भव्य स्वागत किया गया,इनके साथ साथ पैदल यात्रियों की सेवा में सहयोग और वाहन चालक मुनीराम ज्याणी एवं भागीरथ गोदारा को भी साफा और माला पहना कर स्वागत किया गया इस भव्य स्वागत समारोह मे संस्थान के अध्यक्ष सुषमा श्याम करनानी,श्याम करनानी,भवरलाल सोनी,विनोद तोलम्बीया,गौभक्त आनंद जोशी,मुरली,नितिन जोशी,भागीरथ सीखवाल सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संस्था के संस्थापक धनराज जस्सू रोड़ा वाले ने बताया कि संस्थान जरूरतमंद परिवारों के हितार्थ राशन वितरण के साथ साथ सत्य सनातन धार्मिक कार्यो मे भी अपनी रूचि रखता है तथा ऐसे सनातन धार्मिक पद यात्राओं की प्रंशसा करता है।









श्रीराम मंदिर सत्संग समिति द्वारा भव्य स्वागत
श्रीराम मंदिर सत्संग समिति द्वारा रामभक्तों का फूलमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत सत्कार किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्री गोपाल तापड़िया मंत्री जगदीश प्रसाद राठी कोषाध्यक्ष मनोज झालरिया,दिनेश मूंधड़ा,घनश्याम डागा मनोज डागा राम मंदिर पुजारी बनवारी आसोपा,सहित अनेक
गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।




















Leave a Reply