सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
सोलर कंपनियों के खिलाफ लगातार श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में विरोध है बढ़ता जा रहा है। ग्राम पंचायत कितासर भाटियान की जोहड़ पायतन भूमि को नुकसान पहुंचाने व आम रास्ते को बंद करने का आरोप लगा है। सरपंच प्रतिनिधि भंवरलाल पुनिया रिटायर्ड अधिकारी सुभाष चंद्र पूनिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों द्वारा उपखंड अधिकारी उमा मित्तल को ज्ञापन सोपा गया जिसमें जोहड़ पायतन भूमि को नुकसान पहुंचाने खेतों के आम रास्ते को बंद करने का आरोप लगाकर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई।ग्रामीणों का आरोप है कि खेतों का कटानी मार्ग जो RAA बैच द्वारा फैसला करके विधिवत रूप से चालू कराया गया था उसको भी कंपनी द्वारा फेर बदल किया जा रहा है जिससे खेतों में रहने वाले किसानों को आने-जाने में परेशानी हो रही है और रास्ते को बंद कर दिया गया है। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल द्वारा आश्वासन दिया गया कि तहसीलदार द्वारा इसकी जांच करवाकर उचित कार्रवाई की जाएगी।




















Leave a Reply