Advertisement

शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ

सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

*=============================*

*भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों धारासाई, सेंसेक्स 1000 अंक तो निफ्टी 350 अंक गिरावट के साथ कर रहा है कारोबार, मिडकैप इंडेक्स में भारी गिरावट 4% तक टुटा*

*1* पीएम मोदी ने किया जेड मोड़ टनल का उद्घाटन, गांदरबल से लेह तक सुगम यात्रा की सौगात

*2* PM बोले-ये मोदी है, वादा करता है तो निभाता है, सोनमर्ग टनल का इनॉगरेशन किया, श्रीनगर से सोनमर्ग-लद्दाख किसी भी मौसम में जा सकेंगे

*3* पीएम ने कहा कि आज का दिन बहुत ही खास है। आज देश के हर कोने में उत्सव का माहौल है। आज से ही प्रयागराज में महाकुंभ आरंभ हो रहा है। करोड़ों लोग वहां पवित्र स्नान के लिए उमड़ रहे हैं। आज पंजाब समेत पूरा उत्तर भारत पुरा देश लोहड़ी की उमंग से भरा है

*4* मोदी बोले अब लोग कश्मीर में सिनेमा हॉल जाते हैं, लाल चौक पर अब लोग आईसक्रीम खाने जाते हैं, कश्मीर फिर से धरती का स्वर्ग बन रहा है, नया कश्मीर अब तेजी से बदल रहा है

*5* ‘जम्मू-कश्मीर में मारे गए 60% आतंकी पाकिस्तानी’, सेना प्रमुख ने LAC का भी बताया ताजा हाल

*6* विशेषज्ञ बोले: ‘भारत बन चुका है अहम वैश्विक खिलाड़ी’; जयशंकर का ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में जाना इसका संकेत

*7* दुश्मनों की नहीं होगी खैर; 1.5 लाख करोड़ की डिफेंस डील करने जा रहा भारत, बेड़े में शामिल होंगे धांसू हथियार

*8* 49 दिन से अनशन पर डल्लेवाल, मांस सिकुड़ने लगा, डॉक्टर बोले- स्थिति चिंताजनक; शंभू-खनौरी मोर्चे के नेताओं से SKM की मीटिंग जारी

*9* तमिलनाडु के स्कूल में बच्चों से टॉयलेट साफ करवाया, पेरेंट्स बोले- कैंपस की सफाई और पानी भरवाने का काम भी करवाते हैं; प्रिंसिपल बर्खास्त

*10* संजय राउत बोले- I.N.D.I.A ब्लॉक में तालमेल की कमी, लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ने मीटिंग ही नहीं की, वह सहयोगियों को कमजोर कर रही

*11* मेरी कुर्सी खाली नहीं’, मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहीं अटकलों पर सिद्धारमैया की दो टूक,मेरे पद को लेकर कोई भ्रम नहीं है, लेकिन फिर भी मीडिया में ऐसी खबरें चलती रहती हैं।

*12* श्रीगंगानगर में सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत, कोहरा बना काल, राजस्थान रोडवेज की बस से बोलेरो से हुई थी भिड़ंत

*13* CAG रिपोर्ट पर हाईकोर्ट बोला-दिल्ली सरकार की ईमानदारी पर संदेह, स्पीकर को भेजकर विधानसभा में चर्चा करवानी थी; रिपोर्ट में शराब नीति का जिक्र था

*14* महाकुंभ में होगी 10 लाख गाड़ियों की पार्किंग, 12 हजार जवान-अफसर ट्रैफिक संभालेंगे; 24 घंटे रिस्पॉन्स, 4 दिशाओं में 130 पार्किंग

*15* महाकुंभ में 1 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई, 44 घाटों पर स्नान, भीड़ में कई लोग बिछड़े; संगम तक 12 किमी पैदल यात्रा
*==============================*

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!