Advertisement

बीकानेर-सत्तासर गांव जुड़ा सोलर बिजली से, सौर ऊर्जा स्टेशन का हुआ शुभांरभ अब पूरे दिन मिलेगी बिजली

सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ मोमासर सत्तासर सड़क मार्ग पर पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत एक आधे मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र का शुभारंभ किया गया। यह संयंत्र निजी एंटरप्रेन्योर द्वारा तैयार किया गया। डिस्कॉम के अधिशाषी अभियंता विष्णु मेथी व सहायक अभियंता राजेश मीणा ने बटन दबा कर शुरू किया।
प्लांट प्रोपराइटर जयपुर डिस्कॉम से सेवा निवृत अधीक्षण अभियंता जे.पी.शर्मा एवं भाजपा के विक्रम सिंह पंवार ने बताया कि इस संयंत्र के शुरू हो जाने से क्षेत्र में अब पूरे दिन विधुत आपूर्ति होगी। वहीं नेट मीटरिंग लग जाने से उपभोग विद्युत खप जाने के पश्चात् भंडारण की विद्युत को प्रसारण को बेची जाएगी। इस क्षेत्र में अपने आप में वृहद सोलर प्लांट का लगना कौतूहल का विषय बना हुआ है।
सैंकड़ों ग्राम वासियों की मौजूदगी में बटन दबा कर प्लांट को सफलतापूर्वक चालू किया गया। इस मौके पर जेपी शर्मा विक्रम सिंह भी उपस्थित थे। उन्होंने संयंत्र के उद्घाटन के बाद क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया और प्रसाद वितरण किया। इस आयोजन में भंवरलाल शर्मा, मोतीराम शर्मा, रूपाराम सहू, बनवारीलाल, विद्याधर शर्मा सहित अनेक ग्रामीण शामिल हुए

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!