गौरव पाण्डेय (रिपोर्टर)
सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर
उत्तर प्रदेश
“छठ पर्व के पावन अवसर पर जिले के पौराणिक सीताकुंड घाट पर एक लाख से अधिक श्रद्धालु सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचे”।

सत्यार्थ न्यूज़ सुल्तानपुर: छठ पर्व की पावन अवसर पर जिले के पौराणिक सीताकुंड घाट पर एक लाख से अधिक श्रद्धालु सूर्य को अर्घ देने पहुंचे।बता दे की छठ का पर्व हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से सप्तमी तक मनाया जाता है। जिसमें खास तौर पर सूर्य भगवान और छठी मैया की पूजा की जाती है। इस पर्व की शुरुआत नहाए खाए से शुरू होती है और अंतिम दिन सूर्य को अर्घ्य देने के साथ इस व्रत का समापन होता है। तीसरे दिन यानी छठी तिथि को श्रद्धालु डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हैं।
गुरुवार को रात भर सीताकुंड घाट पर निर्जला व्रतधारी महिलाएं अपनी अपनी पूजा के लिए बनी वेदी के पास महिलाएं छठी मैया के गीत गाते हुए नृत्य और पूजन करेंगी। शुक्रवार को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रत का पारण एवं समापन किया जाता है।
सत्यार्थ ब्यूरो न्यूज़ सुलतानपुर
उत्तर प्रदेश
गंगेश कुमार पाण्डेय पाण्डेय(ब्यूरोचीफ)०
















Leave a Reply