Advertisement

सुल्तानपुर : “ज्वेलरी शॉप में लगी आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका”

www.satyarath.com

गंगेश कुमार पाण्डेय (ब्यूरोचीफ)

01 / 11 / 2024

सत्यार्थ न्यूज़ सुल्तानपुर,उत्तर प्रदेश

• “ज्वेलरी शॉप में लगी आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका”

www.satyarath.com

सत्यार्थ (ब्यूरो)न्यूज़ सुलतानपुर : नगर क्षेत्र के अति व्यस्ततम इलाके चौक के ठठेरी बाजार में एक ज्वेलरी शॉप में संदिग्ध परिस्थितियों में रात 9:45 बजे आग लग गई। ज्वेलरी शॉप से धुआं उठता देख इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी और नगर कोतवाल फौरन मौके पर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि शहर स्थित शाहगंज चौराहा निवासी राजेश सोनी की ठठेरी बाजार में रिद्धि सिद्धि ज्वेलर्स नाम की शॉप है। राजेश सोनी की दुकान मार्केट के बेसमेंट में है। गुरुवार सुबह शॉप उन्होंने प्रतिदिन की तरह खोला। शाम 7:30 बजे के आसपास उन्होंने दीपावली की पूजा अर्चना कर रात करीब 9:00 बजे दुकान बंद कर घर चले गए।

“राहत और बचाव कार्य शुरू”

इस बीच रात 9:45 के आसपास उनकी दुकान से धुआं उठने लगा। धुआ तेज हुआ तो आसपास के लोगों को आग लगने का आभास हुआ। लोगों ने राजेश समेत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। मौके पर नगर कोतवाल नारद मुनि सिंह भी पहुंच गए। तत्काल बचाव और राहत कार्य शुरू किया। इस बीच सैकड़ो लोगों की भीड़ जहां जमा हो गई वहीं जो दुकानें आसपास खुली थी उसे व्यवसाइयों ने तुरंत बंद कर दिया।।

“फुटपाथ पर भी दुकानें सजी”

जहां आग लगने की दुर्घटना हुई वहीं से 10 कदम आगे अवैध रूप से फुटपाथ पर चार-पांच दुखने सजी दिखी। लेकिन तत्काल इन दुकानों को हटा लिया गया। वहीं घटना कैसे हुई इसको लेकर संसय बरकरार है। स्थानी लोग शॉर्ट सर्किट से आग लगने की चर्चा कर रहे हैं। धनतेरस में व्यवसाई ने ठीक-ठाक व्यापार किया था। कई बड़े व्यवसाईयों से उसने मान लिया था। ऐसे में मामला कुछ और भी हो सकता है। फिलहाल इस मामले में नगर कोतवाल नारद मुनि सिंह ने बताया कि अभी आग पर काबू पाने का कार्य चल रहा है। जांच के बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी।

संवाद–सत्यार्थ ब्यूरो न्यूज़ सुलतानपुर उत्तर प्रदेश।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!