Advertisement

राष्ट्रपति भवन में कोणार्क पहियों की प्रतिकृतियाँ।

www.satyarath.com

• राष्ट्रपति भवन में कोणार्क पहियों की प्रतिकृतियाँ।

www.satyarath.com

नई दिल्ली : राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र और अमृत उद्यान में बलुआ पत्थर से बने कोणार्क पहियों की चार प्रतिकृतियां स्थापित की गई हैं। कोणार्क पहियों की स्थापना का उद्देश्य आगंतुकों के बीच देश की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करना और उसका प्रचार-प्रसार करना है। यह पहल राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक सांस्कृतिक और ऐतिहासिक तत्वों को शामिल करने के लिए उठाए जा रहे कई कदमों का हिस्सा है।

यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल कोणार्क सूर्य मंदिर ओडिशा के मंदिर वास्तुकला का एक उत्कृष्ट नमूना है। इसे सूर्य देवता को ले जाने वाले एक विशाल रथ के आकार में बनाया गया था। कोणार्क के पहिए भारत की सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!