Advertisement

भाजपा की पूर्व जिला मंत्री श्रीमती लक्ष्मी शर्मा के निधन पर भाजपा जनों दी श्रद्धांजलि

भाजपा की पूर्व जिला मंत्री श्रीमती लक्ष्मी शर्मा के निधन पर भाजपा जनों दी श्रद्धांजलि

गुना जिले से संवाददाता बलवीर योगी

गुना :दिनांक 16 अक्टूबर 2024)/, भारतीय जनता पार्टी जिला गुना की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व जिला मंत्री श्रीमती लक्ष्मी शर्मा का आज भोपाल में इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन का समाचार आने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक छा गया। आज उनके अंतिम दर्शन यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं ने सम्मिलित होकर पार्टी का झंडा उड़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह सलूजा, मनोज दुवे, महेंद्र किरार, विकास जैन नखराली, अर्जुन सिंह राजपूत, लालाराम लोधा, वीरेंद्र धाकड़, आलोक उपाध्याय, हरीश ओरिया, चिरंजीलाल प्रजापति, दिनेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जनों ने उनकी अंत्येष्टि में सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीमती लक्ष्मी शर्मा अपने पीछे एक पुत्र बल्लू शर्मा एवं पुत्री वर्षा शर्मा सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई हे। इस दुःख की खड़ी में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सिकरवार ने बल्लू शर्मा कि माताजी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए परिवार जनों को ढांढस बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति की प्रार्थना की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!