Advertisement

सक्रिय सदस्य को ही मिलेगा भाजपा में दायित्व :श्री सिकरवार

सक्रिय सदस्य को ही मिलेगा भाजपा में दायित्व :श्री सिकरवार

100 सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ता ही बन सकते हे भाजपा के सक्रिय सदस्य: श्री सिकरवार

16 अक्टूबर से जिले में चलेगा भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान

गुना जिले से संवाददाता बलबीर योगी

गुना। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संगठन पर्व सदस्यता अभियान के अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार के निर्देशन में गुना जिले में 2 लाख 38 हजार से अधिक सदस्य बनाकर कार्यक्रताओं ने इतिहास रचा हे। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि संगठन पर्व सदस्यता अभियान के दूसरे चरण का मंगलवार को अंतिम दिन हे ओर अगले दिवस 16 अक्टूबर बुधवार से भाजपा द्वारा सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू हो जाएगा। सदस्यता अभियान के अंतिम दिवस भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने चाचौड़ा विधानसभा के मंडल कुंभराज पहुंचकर गल्ला मंडी में सदस्यता अभियान चलाकर तुलावटी हम्मालों एवं किसान भाइयों को भाजपा का ऑन लाइन सदस्य बनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा नेता महेंद्र सिंह किरार, जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली, मोहित नामदेव, मनीष शिवहरे, रामचरण अहिरवार, विक्रम मीणा, जगदीश शिवहरे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष श्री सिकरवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता ने संगठन पर्व सदस्यता अभियान को उत्सव की तरह मनाया गया और बुधवार से सक्रिय सदस्यता अभियान का शुभारंभ होने जा रहा हे। श्री सिकरवार ने कहा कि सक्रिय सदस्य वे ही बनेंगे जिन्होंने अपनी आईडी से 100 सदस्य बनाए हो। सक्रिय सदस्य के बगैर कोई भी कार्यकर्ता को जिला एवं मंडल में पदाधिकारी नहीं बनाया जा सकता हे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!