विधायक सहित कलेक्टर एवं एसपी ने किया शस्त्र पूजन-जिलेभर में हुआ शस्त्र पूजन कार्यक्रम
गुना जिले से संवाददाता बलवीर योगी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आह्वान पर विजयदशमी पर्व पर जिलेभर में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए। गुना विधायक श्री पन्नालाल शाक्य सहित कलेक्टर डॉ. सतेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार सिन्हा द्वारा शनिवार को पुलिस लाइन गुना में शस्त्र पूजन कार्यक्रम में सहभागिता कर पूरे विधि विधान और मंत्रोच्चार के साथ हवन कर शस्त्रों की पूजा की। साथ ही विधायक कलेक्टर, एसपी उपस्थिति में पुलिस अधिकारियों ने इस अवसर पर हर्ष फायर भी किया। इसके बाद उन्होंने अपने वाहनों की पूजा की। इस अवसर पर जिलेभर में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किये गये।

















Leave a Reply