Advertisement

चंदौली : सुशील सिंह जनौली ने किसानो में निशुल्क बीज का किया वितरण।

रिपोर्टर -घनश्याम सिंह यादव की रिपोर्ट 

• सुशील सिंह जनौली ने किसानो में निशुल्क बीज का किया वितरण।

www.satyarath.com

दिनांक -07/10/24

स्थान -धानापुर क्षेत्र 

चन्दौली : क्षेत्र के शहीद गांव स्थित बहु उद्देशीय किसान केंद्र (बीज गोदाम) पर सोमवार को रबी फसल की बीज तोरियां, राई,अलसी सहित अन्य दलहनी और तिलहनी बीज का निशुल्क वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी व पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली ने सैकड़ों किसानों को निःशुल्क बीज वितरण किया।इस दौरान किसान बीज पाकर काफी खुश रहे।

प्रमुख समाजसेवी व पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली ने कहा कि किसानों के सहुलियत के लिए सरकार तमाम कार्य कर रही है।किसानों को निःशुल्क बीज देकर उनको मजबूत करने का काम किया जा रहा है।ताकि किसान समृद्ध व मजबूत हो सके।इसके लिए किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर खेती का कार्य करने की जरूरत है।कृषि विभाग द्वारा दलहनी व तिलहनी फसलों की खेती को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे इसकी महंगाई पर अंकुश लगाया जा सके। सरकार किसानों को परंपरागत खेती के अलावा दलहनी व तिलहनी खेती करने पर काफी जोर दे रही है। इसके लिए किसानों को मुफ्त बीज का मिनी किट दिया जा रहा है। क्षेत्र के अलग अलग गांव के कुल सौ किसानो को दो किलो बीज दिया गया। एडीओ कृषि राम विजय यादव ने बताया कि उन किसानो को यह बीज वितरण किया जा रहा है जो ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए हैं ऐसे किसानो को 15 अक्टूबर तक बीज वितरण किया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि अन्नू सिंह, टप्पू सिंह, कलाधर सिंह,बाचा पाल, छोटक सिंह, फेकू कुशवाहा, मंजीत सिंह, संतोष सिंह, दुलारे मौर्य सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!