Advertisement

प्रदेश के मुख्‍यमंत्री द्वारा लाड़ली बहना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना व गैस रिफल योजना के हितग्राहियों को की गई राशि अंतरित

प्रदेश के मुख्‍यमंत्री द्वारा लाड़ली बहना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना व गैस रिफल योजना के हितग्राहियों को की गई राशि अंतरित

 

राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम दमोह जिले के ग्राम सिंग्रामपुर में किया गया आयोजित

गुना जिले से संवाददाता बलवीर योगी


राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम का जिला कलेक्‍ट्रेट के एनआईसी कक्ष में किया गया सजीव प्रसारण..

जिले की 2 लाख 33 हजार 68 हितग्राही लाड़ली बहनों के खाते में 28 करोड़ 57 लाख 70 हजार 600 रूपये की राशि की गई अंतरित.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दमोह जिले के ग्राम सिंग्रामपुर से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना एवं गैस रिफिल योजना की अनुदान राशि हितग्राहियों के खातों में अंतरित की गई। दमोह जिले के सिंग्रामपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की 1.29 करोड़ बहनों के खातों में 1574 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की गई। इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 55 लाख हितग्राहियों के खाते में 332.71 करोड़ रूपये व 450 रूपये में गैस रिफिल योजना के तहत 24 लाख हितग्राहियों को राशि 28 करोड़ अनुदान राशि अंतरित की गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनेक विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी किया।

जिले की 2 लाख 33 हजार 68 हितग्राही लाड़ली बहनों के खाते में 28 करोड़ 57 लाख 70 हजार 600 रूपये की राशि की गई अंतरित..

आयोजित कार्यक्रम के दौरान गुना जिले की लाड़ली बहना योजना की हितग्राहियों को माह सितंबर 2024 की किश्त के रूप में 2 लाख 33 हजार 68 हितग्राही लाड़ली बहनों के खाते में 28 करोड़ 57 लाख 70 हजार 600 रूपये की राशि अंतरित की गई। इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना माह सितंबर 2024 अंतर्गत जिले के 28 हजार 114 हितग्राहियों के खाते में 1 करोड़ 68 लाख 68 हजार 400 रूपये की राशि अंतरित की गई। साथ ही प्रधानमंत्री उज्‍जवला योजनांतर्गत एलपीजी गैस कनेक्‍शनधारी उपभोक्‍ता एवं गैर पीएम उज्‍जवला योजना श्रेणी की लाड़ली बहनाओं को माह जून 2024 की 450 रूपये की अनुदान राशि 40 हजार 612 हितग्राहियों को 45 लाख 73 हजार 372 रूपये खाते में अंतरित की गई। आज कार्यक्रम का वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के माध्‍यम से वर्चुअली प्रसारण जिला कलेक्‍ट्रेट के एनआईसी कक्ष में किया गया। इस दौरान कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह, अतिरिक्‍त मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विशाल सिंह, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री दिनेश चंदेल सहित लाड़ली बहना हितग्राही उपस्थित रहीं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!