Advertisement

डीजे संचालकों के साथ पुरवा थाना प्रभारी ने की अहम बैठक!

संवाददाता करनेश सिंह पुरवा उन्नाव

डीजे संचालकों के साथ पुरवा थाना प्रभारी ने की अहम बैठक!

पुरवा उन्नाव! कोतवाली परिसर में थाना प्रभारी राकेश कुमार गुप्ता ने क्षेत्र के डीजे संचालकों के साथ बैठक कर कड़े निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि नवरात्रि वा आगामी त्यौहारों को देखते हुए, दुर्गा प्रतिमा पंडाल, भरत मिलाप, दंगल, मूर्ति विसर्जन, जागरण, भंडारा, अन्य प्रोग्रामो के दौरान धार्मिक व भक्ति गानों के अलावा, अन्य किसी भी प्रकार के कोई अश्लील गाने नहीं बजाए जाएंगे, यदि उल्लंघन करता हुआ,कोई भी डीजे संचालक पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी,

 

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि डीजे संचालकों के साथ बैठक हुई है, साथ ही उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं, इस दौरान बैठक में थाना प्रभारी श्री गुप्ता जी के अलावा, सब इंस्पेक्टर विनोद सिंह व शिवपाल सिंह उपस्थित रहे!

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!