श्योपुर कराहल
अमित कुमार शर्मा
नारद जी ने दिया श्राप भगवान विष्णु ने किया सिरोधार*
कराहल में प्रथम दिवस नारद मोह लीला संपन्न
कराहल मैं आपको श्राप देता हूं कि जो वानर का रूप मुझे अपने दिया है वही आपका सहयोगी होगा और नारी के कारण मेरी जो दशा हुई है नारी वियोग में आप भी भटकती फिरोगे जब नारद जी ने भगवान विष्णु को यह श्राप दिया तो भगवान विष्णु ने सहज ही शिरोधार कर लिया यह संवाद है कराहल के ब्राह्मण धर्मशाला में श्री गणेश रामलीला मंडल द्वारा आयोजित रामलीला के प्रथम दिवस नारद मोह लीला मंचन का जहां स्थानीय कलाकारों ने मनभावन संवादों की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया हिमगिरी गुहा नामक अति पवित्र स्थल पर नारद जी का ध्यान श्री हरि विष्णु के चरणों में लग गया और वह तपस्या मैं लीन हो गए इंद्रासन छिनने के डर से इंद्र ने कामदेव को आदेश दिया कि वह नारद जी की तपस्या भंग करने के लिए अप्सराओं को साथ लेकर जाए असफल कामदेव नारद के चरणों में क्षमा याचना कर वापस आ गया प्रभु की माया से नारद जी को कामदेव जीतने का गर्व उत्पन्न हो गया और सारा वृत्तांत शिवजी और पिता ब्रह्मा को बताया इनको मना करने पर भी भगवान विष्णु को भी कामदेव जीतने की बात बता दी भगवान विष्णु ने अपने भक्त के हित करने की उद्देश्य से लीला करते हुए सुंदर नगर सील निधि राजा विश्व मोहिनी कन्या उत्पन्न की नारद जी कन्या पर मोहित हो गए भगवान के पास रूप मांगने गए

भगवान ने वानर का रूप प्रदान किया जिसे देख विश्व मोहिनी कन्या डर गई भगवान विष्णु स्वयं सुंदर सुकुमार के रूप में आकर कन्या का वर्णन कर उसे अपने साथ ले गए शिव गणों द्वारा जल में नारद जी को अपना मुख दिखाया तो नारद जी अत्यंत क्रोधित होकर पहले तो शिव गणो को राक्षस होने का फिर भगवान विष्णु को भी बंदरों द्वारा सहयोग और नई वियोग में भटकने का श्राप दे डाला तब भगवान विष्णु ने अपनी लीला को समाप्त किया नारद जी को गलती का एहसास हुआ भगवान विष्णु ने नारद जी के हृदय को शांत करने के हेतु शिवजी के नाम जपने को कहा रामलीला रात्रि 9:00 बजे से 12:00 बजे तक सुंदर रंगमंच झिलमिलाती लाइटिंग के बीच मनमोहन संवादों संगीत और हास्य परिहास भारी दृश्यों को बहुत ही खूबसूरती के साथ प्रस्तुत किया गया कलाकारों में सत्यनारायण तेंगुरिया हिमांशु पालीवाल उमेश ओझा मुकेश पालीवाल बृजेश शर्मा यस पचौरी मोनू मुदगल टोलू पाठक निपुण पाठक आदि ने बेहतरीन अभिनय किया


















Leave a Reply