Advertisement

चन्दौली जिला की सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर पशु तस्कर गिरफ्तार**

www.satyarath.com

शोएब की रिपोर्ट चन्दौली

जिला की सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर पशु तस्कर गिरफ्तार

 

www.satyarath.com

चंदौली: जिले की थाना सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा एक पिकअप वाहन में वध हेतु क्रूरता पुर्वक लादकर ले जाए जा रहे कुल 06 राशि गोवंशों को बरामद करते हुए तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधीक्षक के निर्देशा- नुसार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार तिवारी के कुशल नेतृत्व में थाना सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा एक पिकअप वाहन में वध हेतु क्रूरता पुर्वक लादकर ले जाए जा रहे कुल 06 राशि गोवंशों को किया बरामद व तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उप निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव के द्वारा दौरान चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक पिकअप योद्धा वाहन जिसमें कुल 06 राशि गोवंशो (साड़) को क्रूरता पुर्वक बाँधकर वध हेतु पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा है। प्राप्त सूचना पर उपनिरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव मय हमराहियान द्वारा एनएच 02 हाईवे पर बरठी कमरौर ग्राम के सामने चेकिंग के दौरान एक पीकअप य़ोद्धा वाहनBR-45 GA-7736 मय गोवंशों की बरामदगी करते हुए एक शातिर गौ तस्कर धनन्जय सिंह पुत्र प्रेमनाथ सिंह निवासी ग्राम नुआव पो0 कविलासपुर पंचायत मसौड़ा थाना दुर्गावती को गिरफ्तार किया गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 176/2024 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनिमय का अभियोग पंजीकृत किया गया था। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार तिवारी सहित उप निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव आरक्षी मनीराम दुबे तथा आरक्षी अजय पटेल सम्मिलित रहे ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!