Advertisement

शराब के नशे में धुत्त कार सवार युवक का तांडव, गाड़ी से एक्टिवा चालक को उड़ाया, बछड़े को रौंदा

न्यूज़ रिपोर्टर शाका नामदेव गुना

शराब के नशे में धुत्त कार सवार युवक का तांडव, गाड़ी से एक्टिवा चालक को उड़ाया, बछड़े को रौंदा

खबर गुना जिला मध्य प्रदेश से

गुना दुर्घटना में एक्टिवा सवार किशोर की हालत गंभीर, गाय के बछड़े ने मौके पर तोड़ा दम लोगों के लिए जानलेवा बन चुका गायत्री मंदिर चौराहे के पास रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने एक गाय के बछड़े और एक एक्टिवा चालक को रौंद दिया। जिसमें गाय के बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक्टिवा सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पहले जिला अस्पताल, फिर सोमवार सुबह परिजन निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। घटना देर रात 10 बजे के करीब है।

गाड़ी चला रहा युवक बुरी तरह शराब के नशे में धुत्त था। घटना यातायात पुलिस थाने से महज चंद कदमों की दूरी पर हुआ। घटना के बाद लोगों ने युवक को पकडक़र पहले तो बुरी तरह धुनाई की, बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल निवासी अंशु शर्मा एक कांट्रेक्टर के साथ गुना आया हुआ था। वह पिछले तीन दिन से शहर में था। रविवार रात एबी रोड स्थित एक्सचेंज व यातायात थाने के पास उसने नशे में धुत होकर अपनी कार क्रमांक एमपी 09 डब्ल्यूबी 0400 से कई खड़ी गाडिय़ों को उड़ा दिया। इस हादसे में सिसोदिया कॉलोनी निवासी अक्षत भटनागर, जो एक्टिवा सवार था, गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही, एक गाय की भी मौके पर मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि शहर में गायत्री मंदिर से नानाखेड़ी मंडी गेट तक एक जानलेवा डेंजरजोन बन चुका है। जिसमें आए दिन गंभीर दुर्घटनाएं सामने आ रही है। वहीं देर रात शहर में नशे में धुत्त होकर युवक बुरी तरह अपनी कारें चला रहे हैं। जिन पर यातायात पुलिस का कोई अंकुश नहीं है।

खबर एवं विज्ञापन के लिए शाका भाई से संपर्क करें 8358 9440 72

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!