Advertisement

वाराणसी : ‘काशी के न्यायाधीश’ बाबा लाट भैरव को चढ़ा तिलक, जमकर थिरके तिलकहरू…

www.satyarath.com

• ‘काशी के न्यायाधीश’ बाबा लाट भैरव को चढ़ा तिलक, जमकर थिरके तिलकहरू…

www.satyarath.com

www.satyarath.com

वाराणसी : काशी की सांस्कृतिक मान्याताओं और परम्पराओं में विख्यात बाबा लाट भैरव के विवाहोत्सव का शुभारंभ रविवार की शाम तिलक के साथ प्रारम्भ हो चुका है। विवाह की शहनाई से पूर्व बाबा के ललाट पर रोली की लालिमा सुशोभित हो गयी है। श्री कपाल भैरव अथवा लाट भैरव प्रबंधक समिति के तत्वावधान में कज्जाकपुरा स्थित जानकी बाग से तिलक शोभायात्रा निकाली गयीं।

www.satyarath.com

www.satyarath.com

समिति के अध्यक्ष रोहित जायसवाल नें मंदिर प्रांगण में बाबा श्री लाट भैरव का पंचोपचार पूजन किया। ततपश्चात समस्त तिलक सामग्रियों को विग्रह से स्पर्श कराया गया। परम्परानुसार छोटे-बड़े थालों परातों अन्य पात्रों में सजे पीला चावल, नवीन वस्त्राभूषण, नाना प्रकार के फल-फूल, मेवे-मिठाइयों, ताम्बूल, पान का बीड़ा, कारन आदि को भक्तों नें सर पर रखकर वाहन तक पहुँचाया। पैरों में महावर लगाए, हाथों में धर्मध्वजा लिए, हर-हर महादेव, लाट भैरव बाबा के जयजयकारों संग तिलक शोभायात्रा मुख्य मार्ग की ओर बढ़ा।

www.satyarath.com

www.satyarath.com

शोभायात्रा में दशकों के पुराने साक्षी तिलकहरु पारम्परिक परिधान धोती-कुर्ते में खूब उत्साहित नजर आएं।तो वहीं हजारों की संख्या में उत्साही नौजवान डीजे के धुन पर मार्गपर्यंत जमकर थिरके। शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ क्रमशः जलालीपुरा, तेलियाना, हनुमान फाटक, बलुआबीर, अम्बियामण्डी, कतुआपुरा, जतनबर, भैरवनाथ होते हुए अपने गंतव्य स्थान विशेश्वरगंज स्थित संकट हरणी माँ शीतला माता मंदिर पहुँचा।जहां उपाध्यक्ष बसंत सिंह राठौर नें तिलकहरूओं का आवभागत किया।शीतला माता का विधिवत श्रृंगारादी किया गया था।माता के आंगन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिपूर्वक आचार्य रवींद्र त्रिपाठी के आचार्यत्व में अध्यक्ष रोहित जायसवाल नें तिलक चढ़ाया। रोली अक्षत के शुभ तिलक से बाबा के रजत मुखौटे का भाल दमक उठा।भंडारे में हजारों भक्तों नें पूड़ी, सब्जी, खीर का प्रसाद ग्रहण किया।

www.satyarath.com

सांस्कृतिक अयोजन में नृत्य संगीत का दौर देर रात्रि तक चलता रहा। सुरक्षा के दृष्टिगत कई थानों के फोर्स मंदिर से लेकर से शोभायात्रा मार्ग में तैनात की गयी थीं। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों में प्रधानमंत्री छोटेलाल जायसवाल, कोषाध्यक्ष छोटन केशरी, मंत्री मुन्ना लाल यादव, तिलक संयोजक नंद लाल प्रजापति, विक्रम सिंह राठौर, बच्चे लाल बिंद, सुशील जायसवाल, निक्की जायसवाल, अंकित जायसवाल, गोपाल यादव, संदीप सिंह, हिमांशु, आशीष, घनश्याम, नवीन, सचिन, आलोक, मंदीप, निखिल, संजय पांडेय आदि रहें। यह जानकारी श्री कपाल भैरव अथवा लाट भैरव प्रबंधक समिति के मीडिया प्रभारी शिवम अग्रहरि नें दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!