Advertisement

वाराणसी : हे गण नायक सिद्धि विनायक’… वाराणसी में गणेश उत्सव के तीसरे दिन शारदा भवन में संगीत संध्या का आयोजन, कलाकारों नें दी बेहतरीन प्रस्तुति…

www.satyarath.com

• ‘हे गण नायक सिद्धि विनायक’… वाराणसी में गणेश उत्सव के तीसरे दिन शारदा भवन में संगीत संध्या का आयोजन, कलाकारों नें दी बेहतरीन प्रस्तुति…

www.satyarath.com

www.satyarath.com

वाराणसी : शारदा भवन का गणेश दरबार सोमवार को भक्ति और संगीत के सुरों से गूंज उठा। गणेश उत्सव के तीसरे दिन सांयकालीन भजन और संगीत कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित कलाकारों नें अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम की शुरुआत शिउली भट्टाचार्य के मधुर गायन से हुई, जिसके बाद ख्याति प्राप्त गायक पंडित गणेश प्रसाद मिश्र नें राग आभोगी में “हे गण नायक सिद्धि विनायक”… की प्रस्तुति दी। उन्होंने “पिया डर लागे मनवा”… और दादरा में “डगर बिच कैसे चलूँ, मत रोके कन्हैया बे पीर”… जैसे भजनों से माहौल को भक्ति मय बना दिया। उनकी पांचवी प्रस्तुति “हटो जा वो री न बोलो कान्हा”… ने तो श्रोताओं को तालियाँ बजाने पर मजबूर कर दिया।

www.satyarath.com

www.satyarath.com

पंडित गणेश प्रसाद मिश्र के साथ तबले पर पंडित ललित कुमार, बांसुरी पर डॉ. शनिष ज्ञावली, सारंगी पर अनीश मिश्र, और तानपुरा पर शुभ मिश्र ने बेहतरीन संगत की।

www.satyarath.com

www.satyarath.com

कार्यक्रम के तीसरे चरण में पंडित वीरेंद्र नाथ मिश्र और डॉ. अंकुर मिश्र के युगल सितार वादन नें दर्शकों की खूब प्रशंसा बटोरी, जिसमें तबले पर पंडित नंद किशोर मिश्र नें उनका साथ दिया।इस संगीतमय संध्या का संचालन डॉ. विनोद राव पाठक नें किया। कार्यक्रम के स्वागत की जिम्मेदारी यादव राव पाठक नें निभाई, जबकि संयोजन स्मिता वी. पाठक नें सपरिवार किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!