अंकुर कुमार पाण्डेय ब्यूरो चीफ
सत्यार्थ न्यूज वाराणसी
वाराणसी बारिश के बाद तेजी से जलस्तर घटाव पर गंगा, दो सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से घट रहा जलस्तर
वाराणसी। गंगा के जलस्तर में गिरावट का दौर जारी है। शुक्रवार को जलस्तर दो सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से घट रहा ह। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार की सुबह जलस्तर 65.88 मीटर रिकार्ड किया गया। एनडीआरएफ गंगा के जलस्तर की निगरानी कर रही है। गंगा के जलस्तर में पिछले दिनों वृद्धि हो रही थी। पिछले सप्ताह बुधवार को पांच सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पानी बढ़ रहा हालांकि इस सप्ताह सोमवार से जलस्तर में गिरावट हो रही है। वाराणसी में गंगा में चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर और खतरे का बिंदु 71.262 मीटर है। अगस्त के शुरूआती दिनों में गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाट डूब गए थे। वहीं आसपास के इलाके जलमग्न थे। केंद्रीय जल आयोग के साथ ही एनडीआरएफ, जल पुलिस की टीम भी गंगा के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं।













Leave a Reply