Advertisement

वाराणसी। बाबा काशी विश्वनाथ दरबार में नमामि गंगे ने बांटे कपड़े के झोले, पालीथिन मुक्त बनारस पॉलिथीन त्यागने को किया जागरूक

अंकुर कुमार पाण्डेय ब्यूरो चीफ
सत्यार्थ न्यूज वाराणसी
वाराणसी। बाबा काशी विश्वनाथ दरबार में नमामि गंगे ने बांटे कपड़े के झोले, पालीथिन मुक्त बनारस पॉलिथीन त्यागने को किया जागरूक

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ दरबार में गुरुवार को भक्तिभाव के बीच पर्यावरण संरक्षण की अलख जगी। नमामि गंगे के सदस्यों ने बाबा दरबार में आए भक्तों में कपड़े के थैले बांटे। उन्हें पालीथिन का त्याग करने के लिए प्रेरित किया गया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने लोगों को जागरूक किया। विश्वनाथ धाम प्रांगण में पॉलीथिन का उपयोग कर रहे श्रद्धालुओं को कपड़े के झोले का वितरण किया गया। लोगों को पॉलीथिन से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यदि पॉलीथिन का इस्तेमाल होता रहा तो पर्यावरण का नुकसान होता रहेगा। नले लोगों से अपील की गई कि पालीथिन के खिलाफ मुहिम में सहयोग करें। काशी और गंगा को पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए जरूरी है कि लोग कपड़े का थैला लेकर घर से निकले। आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, सुमित शर्मा, सूर्यांशु शुक्ला, कमला देवी सहित श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के सफाई कर्मचारी शामिल रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!