Advertisement

वाराणसी : बीएचयू संगीत व मंच कला संकाय में व्याख्यान, पद्मश्री सोमा घोष नें छात्रों का किया मार्गदर्शन…

www.satyarath.com

• बीएचयू संगीत व मंच कला संकाय में व्याख्यान, पद्मश्री सोमा घोष नें छात्रों का किया मार्गदर्शन…

www.satyarath.com

वाराणसी। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर बीएचयू के संगीत और मंच कला संकाय में व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें संकाय की पूर्व छात्रा और पद्मश्री सोमा घोष नें छात्रों का मार्गदर्शन किया। उन्हें संगीत और कला के क्षेत्र में अपने विकास के साथ ही व्यावसायिक जीवन तारतंम्य बैठाने का मंत्र दिया। संकाय के पंडित ओमकारनाथ ठाकुर सभागार में कौस्तुभ जयंती समारोह वर्ष 2024 – 25 के अंतर्गत विशिष्ट व्याख्यान हुआ। जिसमें आमंत्रित कलाकार/व्याख्याता के रूप में भारत की सुविख्यात गायिका एवं पूर्व छात्रा संगीत एवं मंचकला संकाय सोमा घोष पद्मश्री की उपस्थिति रही। आप नें संगीत कला के क्षेत्र में स्वविकास एवं व्यवसायिक विकास में संतुलन परक दृष्टि का महत्व एक सांगीतिक विमर्श विषय पर विद्यार्थियों से परस्पर संवाद किया।

www.satyarath.com

इस अवसर पर संगीत एवं मंच कला संकाय की संकाय प्रमुख प्रो. संगीता पंडित नें सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण कुमार तिवारी और धन्यवाद आयोजन सचिव डा. शुभंकर नें किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!