Advertisement

वाराणसी के रास्ते तीन नई स्पेशल ट्रेनों की सेवा शुरू, कोलकाता, खडगपुर और पुरी के लिए विशेष ट्रेनें…

www.satyarath.com

• वाराणसी के रास्ते तीन नई स्पेशल ट्रेनों की सेवा शुरू, कोलकाता, खडगपुर और पुरी के लिए विशेष ट्रेनें…

www.satyarath.com

वाराणसी। आगामी त्योहारों के मद्देनजर, उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा वाराणसी के रास्ते तीन नई स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। ये ट्रेनें कोलकाता, खडगपुर और पुरी के लिए चलाई जाएंगी।

1. अम्बाला छावनी-खडगपुर विशेष ट्रेन : 

ट्रेन संख्या 04558 अम्बाला छावनी से 6 सितंबर की रात 12:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन लखनऊ के रास्ते अपराह्न 3:13 बजे वाराणसी पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 5:20 बजे खडगपुर पहुंच जाएगी।

2. सुल्तानपुर-पुरी विशेष ट्रेन : ट्रेन संख्या 04200 सुल्तानपुर से 5 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अपराह्न 2:20 बजे वाराणसी पहुंचेगी और दीनदयाल उपाध्याय नगर के रास्ते अगले दिन अपराह्न 1:10 बजे पुरी पहुंचेगी।

3. लखनऊ-कोलकाता विशेष ट्रेन : 

ट्रेन संख्या 04202 लखनऊ से 6 सितंबर को सुबह 9:15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन उसी दिन अपराह्न 3:35 बजे वाराणसी पहुंचेगी और पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के रास्ते अगले दिन सुबह 5 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!